उत्तराखंड मौसम- 5 जिलों में भारी बारिश के आसार,अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के 5 जिलों में मौसम विभाग ने सोमवार को भारी बारिश के आसार हैं। बारिश के चलते मैदानी क्षेत्रों में जलभराव से परेशानी हो सकती है। जबकि पर्वतीय जिलों में विशेष सतर्कता की अपील की गई है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आध्यात्मिक राजधानी की ओर मजबूत कदम; चारधाम के साथ मानसखंड के पौराणिक मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड जनसैलाब

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में कई दौर की तेज बारिश के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। इसके चलते मैदानी इलाकों में जलभराव होने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा, पर्वतीय जिलों में तेज बारिश के दौरान दिन के साथ रात के समय भी सतर्कता के साथ रहें। 

Ad_RCHMCT