Uttarakhand Weather-बदलेगा मौसम,बढ़ेगी ठंड़, पढ़िये अपडेट

ख़बर शेयर करें -

Uttrakhand weather Dehradun weather Haridwar weather Nainital weather Almora weather Udham Singh Nagar weather

Uttarakhand Weather- राज्य मे इस समय मौसम सुहावना हो रहा है पहाड़ बर्फ से ढ़के हैं तो मैदानी इलाकों में भी ठंड अच्छी खासी है। उत्तराखंड में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। राज्य के ज्यादातर इलाकों में धूप निकली है वहीं आज शनिवार शाम से मौसम के फिर से करवट लेने के आसार हैं। मैदानी जिलों में कोहरा और पर्वतीय क्षेत्रों में पाले का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल का मलबा गिरने से दो नेपाली श्रमिकों की मौत, एक घायल।

मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया-शनिवार शाम से कुछ पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। रविवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत व ऊधमसिंहनगर में ओलावृष्टि व बारिश की संभावना है। पांच फरवरी को भी मौसम ऐसा ही रह सकता है। शनिवार को दून में मौसम साफ रहेगा। सुबह हल्का कोहरा रह सकता है।वहीं पहाड़ी इलाकों की ऊँची चोटियों मे बर्फ पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 मुकदमों में वांछित शातिर अपराधी मनीष 6 माह के लिए जिला बदर

Uttrakhand Uttrakhand weather Dehradun weather Haridwar weather Nainital weather Almora weather Udham Singh Nagar weather

Ad_RCHMCT