ऑनलाइन होम डिलीवरी करने के नाम पर लोगों के साथ लाखों की धोखाधड़ी करने वाले शातिर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

आज के समय में धोखाधड़ी करने वाले काफी लोग भोली भाली जनता को बेवकूफ बनाने के लिए कई मैंने तरीके अपनाते रहते हैं कि ऐसे ही मामला हल्द्वानी का सामने आया है जानकारी के अनुसार घरेलू सामान की ऑनलाइन होम डिलीवरी करने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले शातिर थोक व्यापारी को पुलिस ने फरीदाबाद हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। जा

जानकारी के अनुसार घरेलू सामानो के थोक विक्रेता ऋषभ पाठक द्वारा कोतवाली में रपट दर्ज कराई गई थी कि उनके द्वारा अपने दुकान मैं घरेलू किचेन सामान के विक्रय हेतु सोनू भाई शर्मा मालिक नित्या एंटरप्राइजेज, अंकलेश्वर जिला भरूच, गुजरात से कुल 2.11लाख रुपए का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल का मलबा गिरने से दो नेपाली श्रमिकों की मौत, एक घायल।

मगर उन्हें कुल 49297 रुपए का सामान ही प्राप्त हुआ।मामले की विवेचना उपनिरीक्षक जगदीप सिंह नेगी चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव को दी गई। उनके द्वारा घटनाक्रम के विभिन्न पहलुओं के बारे में बारीकी से जांच की गई। जिसमें आरोपी सोनू भाई शर्मा को कुल 161703 रुपए के गबन का दोषी पाया गया। पुलिस ने बताया चूंकि आरोपी सोनू भाई शर्मा बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था जिस कारण उसकी गिरफ्तारी संभव नहीं हो पा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, पुलिस और SDRF ने स्थानीय लोगों की मदद से 2 लोगों को सुरक्षित निकाला

जिस पर जनपद की सर्विलांस सेल की मदद से आरोपी को उप निरीक्षक जगदीप सिंह नेगी चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सेक्टर 28 फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त द्वारा देश के विभिन्न व्यापारियों से भी इसी प्रकार की धोखाधड़ी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

जिसके संबंध में आरोपी का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जगदीप सिंह नेगी चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव के साथ आरक्षी संतोष बिष्ट व एसओजी के
आरक्षी अनिल गिरी शामिल थे।

Ad_RCHMCT