मौसम ने बदला रुख: उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने 5 से 8 अक्तूबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर 6 और 7 अक्तूबर को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हल्द्वानी के गौलापार में शिफ्ट होगा नैनीताल हाईकोर्ट!

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में तेज बारिश की संभावना है। इन जिलों के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की भी चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी का महाअभियान: पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी, सभी जिला मुख्यालय देहरादून से जुड़ेंगे; सीएस ने दिए निर्देश

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ इस बदलाव की मुख्य वजह हैं। उन्होंने कहा, “सामान्यत: इस समय तक मानसून की विदाई हो जाती है, लेकिन वर्तमान मौसमी परिस्थितियों के चलते बारिश का दौर अभी भी जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून साइंस सिटी बनेगी देश में विज्ञान व नवाचार का बड़ा केंद्र: 'यूकॉस्ट' में स्टार्टअप सेंटर के लिए जमीन की घोषणा; सीएम धामी ने जारी की 'विज्ञान वाणी'

तोमर के अनुसार, 8 अक्तूबर के बाद प्रदेश में मौसम के सामान्य होने और बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग ने जनता से अपील की है कि वह मौसम संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें और आवश्यक सावधानी बरतें।

Ad_RCHMCT