मौसम पूर्वानुमान- उत्तराखंड में 24 घंटों में भारी बारिश के आसार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे फिर भारी रहने वाले हैं। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग ने राज्य के टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर, हरिद्वार जनपदों में 12 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी कर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने तथा भारी से बहुत भारी बरसात की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

मौसम विभाग ने कहा कि इस दौरान संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम भूस्खलन एवं चट्टान गिरने के कारण सड़कों / राजमार्गों में अवरोध / कटाव .कहीं-कहीं चट्टान/भू-स्खलन और बाढ़ के कारण सड़कों/राजमार्गों/पुलों का अवरुद्ध बह जाने की संभावना है। उन्होंने सामुदायिक सेवाएं जैसे बिजली, पानी आदि कहीं-कहीं पर प्रभावित रहेंने तथा कुछ दिनों के लिए कहीं-कहीं पर आपूर्ति और परिवहन प्रभावित हो सकता है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एकीकृत बागवानी विकास परियोजना की मुख्य सचिव ने की समीक्षा: 'पीएम गतिशक्ति' पर होगी डिजिटल मैपिंग; सोलर कोल्ड स्टोरेज और महक क्रांति के लिए 10 वर्षीय रोडमैप के निर्देश

इसके अलावा कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान-माल की हानि हो सकती है। लगातार भारी वर्षा के कारण बांधों/बैराजों से निस्सरण बढ़ सकता है। जिससे नदी जल स्तर में वृ‌द्धि हो सकती है। प्रमुख नदियों और उनकी सहायक नदियों के जल स्तर में मध्यम वृद्धि की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रतिकूल मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी: टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा; घायलों से मिलकर जाना कुशलक्षेम

मौसम विभाग ने इसके अलावा उत्तरकाशी चमोली रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़ बागेश्वर अल्मोड़ा जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं गार्डन के साथ आकाशी बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने 15 जुलाई तक मौसम बुलेटिन जारी करते हुए लोगों को सतर्कता भारत ने की भी अपील की है।

Ad_RCHMCT