हल्द्वानी के इन इलाकों से महिलाएं हुई लापता ,तलाश में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी शहर जैसे महानगरों की गिनती में आना शुरू हुआ है वैसे ही हल्द्वानी शहर में अपराधिक गतिविधियां भी बढ़ने लगी हुई है अब हल्द्वानी से एक खबर सामने आ रही है जहां पर हल्द्वानी के कई इलाकों से महिलाओं के गायब होने की सूचना पुलिस को लोगों के द्वारा दी गई है जानकारी के अनुसार बता दे दमुवाढूंगा मल्ला प्लाट निवासी भुवन चन्द्र ने पत्नी रेशमा के लापता होने की काठगोदाम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। रेशमा एक अक्टूबर से लापता है पति ने उनकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। दूसरे मामले में काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार निवासी एक व्यक्ति ने अपने 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री की 7 अक्टूबर शाम 8:00 बजे घर के बाहर से लापता होने की काठगोदाम थाना क्षेत्र में गुमशुदगी दर्ज कराई है ।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, पुलिस और SDRF ने स्थानीय लोगों की मदद से 2 लोगों को सुरक्षित निकाला

तीसरे मामले में बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के निवासी व्यक्ति का कहना है कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री सात अक्टूबर से लापता है वह अपने साथ दो तोले जेवरात और कुछ नगदी लेकर लापता हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस: कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

चौथे मामले में लाइन नंबर 16, कब्रिस्तान गेट बनभूलपुरा निवासी घनश्याम कश्यप का कहना है कि उसकी भाभी सुशीला देवी बरेली रोड स्थित केनरा बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली थी, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटी है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल का मलबा गिरने से दो नेपाली श्रमिकों की मौत, एक घायल।

परिजनों ने संबंधित थानों की पुलिस से गुमशुदा को ढूंढने की गुहार लगाई है। पुलिस ने तीनों ही मामलों में गुमशुगदी दर्ज कर लापता महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT