काम करने के दौरान मंजिल से गिरा श्रमिक, मौत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। पीलीकोठी में तीसरे मंजिल पर काम कर रहा एक श्रमिक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षक दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि: बोले—'राष्ट्र व समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि'

मूल रूप से पश्चिमी बिहार का रहने वाला मुखिया अपने परिवार के साथ कुसुमखेड़ा में किराए पर रहता है। वह पिछले दो सप्ताह से हरेंद्र यादव श्यामा गार्डन वालों के यहां काम कर रहा था। गुरूवार को वह तिसरी मंजिल  पर काम कर रहा था कि अचानक वह गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों को भेजी ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन; बोले—'आधार न बनने पर अकाउंट बेस्ड पेमेंट से मिले लाभ'

उसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर श्रमिक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उन्होंने रंजीत को मारने का आरोप लगाया है। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ad_RCHMCT