ब्रेकिंग-आपदा के समय सहयोग करने के बजाय राजनीतिक रोटियां सेंक रही है “आप”-महाराज।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – आपदाकाल में मदद करने के बजाय आम आदमी पार्टी बेवजह धरने प्रदर्शन कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रही है।

उक्त बात लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को उनके सुभाष सुभाष रोड स्थित कार्यालय पर आम आदमी पार्टी द्वारा किये प्रदर्शन के जवाब में कही।

श्री महाराज ने कहा कि अतिवृष्टि की वजह से अत्यधिक पानी आने के कारण रानीपोखरी स्थित जाखन नदी पुल क्षतिग्रस्त होने के मामले में आम आदमी पार्टी द्वारा बेवजह हो हल्ला कर जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में पहले ही उनके व मुख्यमंत्री द्वारा जांच के आदेश देने के साथ-साथ अधिकारियों को वैकल्पिक मार्ग खोलने के भी निर्देश दे दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आईएमए पासिंग आउट परेड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में 515 कैडेट्स बने सैन्य अधिकारी; 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास

लोनिवि मंत्री ने कहा कि हम पहले से ही सजग हैं, इसीलिए मॉनिटरिंग करवाई जा रहा है। जनपद पौड़ी में आयोजित बैठक में भी अधिकारियों को सभी रास्ते खोलने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार कुंभ मेला 2027: केंद्र सरकार ने स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन के लिए ₹115.61 करोड़ किए मंजूर; लगेंगे 13 हजार से अधिक हाईटेक शौचालय

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं पर किसी का नियंत्रण नहीं है। सरकार पूरी मुस्तैदी के साथ इन आपदाओं से निपटने का प्रयास कर रही है। जबकि आम आदमी पार्टी प्रदेश में आई आपदा के समय संकट की घड़ी में मदद करने के बजाय अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय देते हुए राजनीतिक रोटियां सेंक रही है। ऐसा करके वह संकटकाल में मदद करने के बजाय प्रदेश की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा १२ जून से; आईएमए की दीक्षांत परेड का करेंगी निरीक्षण

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने जिस दिल्ली मॉडल का पूरे देश में राग अलाप रही है उसकी धज्जियां उड़ चुकी हैं। इसलिए उसे यह भली-भांति समझ लेना चाहिए कि उत्तराखंड की जनता उसके आचरण और चरित्र से पूरी तरह से वाकिफ है। इन ओछे हथकंडों से उनकी यहां दाल गलने वाली नहीं है।

Ad_RCHMCT