अमर शहीद श्री देव सुमन के 76 वें शहादत दिवस पर समाजवादी लोक मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – आज 25 जुलाई को अमर शहीद श्री देव सुमन के 76 वें शहादत दिवस पर समाजवादी लोक मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा पैंठ पड़ाव में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में श्रीदेव सुमन को पुष्प अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि श्रीदेव सुमन का नाम देश के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज है। त्याग व संघर्ष की मिसाल श्रीदेव सुमन से देशवासी बहुत कम परिचित हैं।

श्रीदेव सुमन द्वारा टिहरी रियासत के खिलाफ किए गये संघर्ष ने टिहरी रियासत की चूलें हिला दी थीं। उन्होंने टिहरी जेल में एक बार नहीं, बल्कि दो बार आमरण अनशन किया। दूसरी बार 84 दिनों तक जेल के भीतर आमरण अनशन करते हुए श्रीदेव सुमन ने 25 जुलाई, 1944 को यातनाएँ सहते हुए अपने प्राण त्याग दिये। राजा ने उनके शव को बोरे में भरकर गंगा नदी में फिकवा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और फैक्ट्री निजीकरण को लेकर सड़क पर उतरे युवा, मंत्री सुबोध उनियाल के घेराव के बाद दी सख्त चेतावनी

श्रीदेव सुमन प्रजामंडल को पंजीकृत कर उसे राज्य में जनसेवा करने की पूरी छूट दिये जाने आदि मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम स्थापना दिवस: उमड़ा आस्था का सैलाब, 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा नीब करौरी के दर्शन!

टिहरी की राज सियासत ने जनता के अधिकारों को बुरी तरीके से कुचल कर रख दिया था। लोगों को न बोलने की आजादी थी और न ही लोगों के लिए शिक्षा व रोजगार आदि के अवसर थे। राजा जनता से शादी-विवाह से लेकर पुल पर चलने तक का टैक्स वसूलता था। राजा ने जनता के जंगलों में जाने पर भी रोक लगा दिए थे।

वक्ताओं ने कहा कि आज भी देश में सरकारों द्वारा आम आदमी के अधिकारों को कुचला जा रहा है। जनता के हक में आवाज उठाने पर सरकार अथवा असहमति व्यक्त करने पर लोगों पर राजद्रोह जैसे संगीन मुकदमे लगाकर, उन्हें जेल में डाला जा रहा है। आज देशवासियों को श्रीदेव सुमन से प्रेरणा लेते हुए सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आगे आने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  ​"रामनगर यातायात सुधार: वैकल्पिक मार्गों को खोलने और पार्किंग व्यवस्था की मांग को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से की मुलाकात।"

कार्यक्रम में किशन शर्मा, मदन मेहता, सरस्वती जोशी, ललिता रावत, ललित उप्रेती, मुकेश, मुनीष कुमार, कैसर राना आदि ने भागीदारी की।

Ad_RCHMCT