उत्तराखंड-शारदा नदी मे नहा रहे तीन युवक बहे, एक की मौत दो को जल पुलिस ने निकाला सुरक्षित।।

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर – रविवार को मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन करने के बाद शारदा घाट में स्नान कर रहे 3 श्रद्धालु नदी के तेज बहाव में बह गए हादसे में बरेली के एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य श्रद्धालुओं को जल पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाल लिया

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

नवरात्रि के महीने में पूर्णागिरी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है, ऐसे में यह तीनों युवक शारदा नदी में नहाने गए हुए थे, कि अचानक तीनों नदी के बहाव में बह गए, जिन्हें डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, वहां तैनात जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों युवको को बचाने के लिए अभियान चलाया गया, दो युवकों को पुलिस ने सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया जबकि एक युवक भंवर मे फंस गया और उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हरित विकास का मॉडल बनेगा उत्तराखंड: 'स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति' के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी चेक वितरित; सीएम धामी ने 11 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

एक युवक अभिषेक गुप्ता भंवर की चपेट में आ गया था, जिसके शव को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला, वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: सीएम धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए; बंद सड़कें तुरंत खोलने और हेली सेवाएं मुस्तैद रखने के हुक्म

वहीं इसकी सूचना परिवार वालों को दे दी है सूचना पर परिवार में भी कोहराम मच गया है।

Ad_RCHMCT