कालाढुंगी-भगत ने दूरस्थ गाँव धापला में बांटे कोरोना किट।।

ख़बर शेयर करें -


कालाढुंगी

भगत ने दूरस्थ गाँव धापला में बांटे कोरोना किट।

राज्य के नए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के युवा नेतृत्व वाली सरकार के कैबिनेट की शपथ लेकर वापस अपने गृह क्षेत्र पहुचने पर जैसा कि नई कैबिनेट ने संकल्प लिया है। चुनाव में जाने से पहले सरकार और सरकार की विकास योजनाओं को अंतिम छोर और अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने का काम किया जाना है। इसी क्रम में बुधवार को शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत कालाढुंगी विधानसभा के दूरस्थ गाँव धापला पहुँचे। जहां पर स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए तत्काल निस्तारित होने वाली समस्याओं के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया और जिन समस्याओ का निदान शासन स्तर से होना है उनके लिए कार्यवाही को अमल में लाने के निर्देश जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों को दिए। साथ ही क्षेत्रवासियों की मांग पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से वार्ता कर धापला में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने हेतु निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें 👉  विदेशों में रोजगार के अवसरों के अनुरूप उत्तराखंड के युवाओं को मिलेगा कौशल व भाषा प्रशिक्षण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले तीन देशों के भारतीय राजदूत

इस दौरान कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने स्थानीय लोगो को कोरोना वैक्सीन अवश्य लगाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद ग्रामीणों को कोरोना किट भी वितरित की ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से रूबरू हुए सीएम धामी: "व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़, आप व्यापार बढ़ाइए—सरकार आपके साथ खड़ी है"

भ्रमण के दौरान राजन सिंह बिष्ट, सरबजीत यादव, दयानंद आर्य, यमुना देवी, गंगा देवी, मोहन राम, महेंद्र डिगारी, पुष्कर कत्यूरा, गोपाल बुधलाकोटी, कैलाश बुधलाकोटी, विनोद बुधलाकोटी एवं अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत; नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव: सीएम पुष्कर सिंह धामी

Ad_RCHMCT