ब्रेकिंग-क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग को ठीक करने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर तहसील क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 121( 309) हल्दुआ से लेकर मोहान के मध्य क्षतिग्रस्त सड़क एवं गड्ढों को ठीक करने की मांग को लेकर देवभूमि विकास मंच का एक प्रतिनिधिमंडल संयोजक मनमोहन अग्रवाल की अगुवाई में एसडीएम गौरव चटवाल से उनके कार्यालय में मिला। देव भूमि विकास मंच से जुड़े लोगों ने एसडीएम गौरव चटवाल से वार्ता कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाअधिकारी को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 309 जगह जगह क्षतिग्रस्त है एवं गड्ढे बने हुए हैं। जिसके कारण दुर्घटनाएं होती रहती है।प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग हल्द्वानी से तुरंत क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक कराने की मांग की। उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण विभाग के अधिकारियों को अवगत कराएंगे।ज्ञापन देने वालों में मनमोहन अग्रवाल, प्रभात ध्यानी, डॉक्टर धनेश्वरी घिल्डियाल, योगेश सती,पंकज , इंद्र सिंह मनराल ,रईस अहमद, लालमणि ,तुलसी छिम्बाल थे।

Ad_RCHMCT