सोशल एक्टिविस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ भारत का भव्य आयोजन: दया फाउंडेशन के मोहित अग्रवाल बने उत्तराखंड के संयोजक

ख़बर शेयर करें -

सोशल एक्टिविस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ भारत द्वारा “मिथिला मीट 2026” का भव्य आयोजन दरभंगा, बिहार हुआ,,
समस्त भारत के निस्वार्थ समाजसेवी का दरभंगा बिहार मे सेमीनार सम्पन्न हुआ,, उत्तराखंड के संयोजक की जिम्मेदारी दया फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ओर सहसयोजक रुद्रपुर से रामवीर यादब जी को ओर संस्थापक सदस्य बाजपुर से गब्बर सिंह जी ओर काशीपुर से वीर सिंह को दी गई है,, उत्तराखंड के संयोजक मोहित अग्रवाल जी द्वारा बताया गया कि स्वांग संस्था मुख्य उद्देश्य देश के सभी समाज सेवियों को नेशनल लेवल सम्मान ओर सुरक्षा उपलब्ध कराने की रहेगी जिसके लिए हमारे उत्तराखंड टीम द्वारा उत्तराखंड में प्रयास कर जाएगा और सभी से सहयोग की अभिलाषा रहेगी,,
सोशल एक्टिविस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ भारत का कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों के संस्थापकों एवं रक्तदान आदि सेवाओं से जुड़े लोगों ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षक दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि: बोले—'राष्ट्र व समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि'

कार्यक्रम में दया फाउंडेशन, रामनगर के संस्थापक मोहित अग्रवाल, सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट, रुद्रपुर उत्तराखंड के संस्थापक रामवीर यादव,वीर भगत सिंह रक्त सेवा के संस्थापक गब्बर सिंह, काशीपुर, तथा चैरिटेबल ब्लड बैंक सोसायटी के संस्थापक वीर सिंह कश्यप, काशीपुर सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक दीपक कुमार मेहता रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में सुमन कुमार माथुर, डिप्टी मेयर नाजिया हसन जी एवं डॉ. मृदुल कुमार शुक्ला जी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से निकलेगा उत्तराखंड के विकास का रास्ता: हिमालय दिवस पर 'हिमालय विभूति सम्मान' की घोषणा, हिमालय परिषद् को ₹1 करोड़

मिथिला मीट 2026 में बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, सिक्किम आदि देश के विभिन्न राज्यों एवं शहरों से आए समाजसेवियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए जिम्मेदारी प्रदान करी गई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देशभर के समाजसेवियों एवं सामाजिक संगठनों को एक मंच पर जोड़ना, आपसी सहयोग को मजबूत करना तथा समाज सेवा के क्षेत्र में नई ऊर्जा और विचारों का आदान-प्रदान करना रहा।

इस अवसर पर रक्तदान सेवा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित रक्तवीरों एवं समाजसेवियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार का कड़ा प्रहार: देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई; प्रदेश में अब तक 20 मदरसों का संचालन बंद

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर मानवता की सेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे तथा जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए एक-दूसरे के साथ मिलकर कार्य करेंगे।

मिथिला मीट 2026 सामाजिक एकता, रक्तदान और मानव सेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

Ad_RCHMCT