ब्रेकिंग न्यूज-नैनीताल (रुट अपडेट) रामनगर से धनगढ़ी मार्ग खुला,ये मुख्य मार्ग खुले,ये अभी भी बन्द खबर को पढ़कर ही करें यात्रा।।

ख़बर शेयर करें -

गंतव्य स्थानों को जाने हेतु नैनीताल के सुचारू मार्ग।।

नैनीताल हल्द्वानी बाया ज्योलिकोट चारपहिया (कार) एवं छोटे वाहनों के लिए खोला गया है।

कैची से भवाली तक मार्ग छोटे वाहनों के लिए ही खोला गया है।

नैनीताल में फंसे एवं रुके हुए यात्री कालाढूंगी होते हुए अपने गंतव्य को जा सकते हैं।

भवाली में फंसे हुये यात्री भीमताल से होते हुए बाया हल्द्वानी से अपने गंतव्य को जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: सीएम धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए; बंद सड़कें तुरंत खोलने और हेली सेवाएं मुस्तैद रखने के हुक्म

गेठिया में फंसे हुए यात्री बाया भवाली होते हुए भीमताल से हल्द्वानी होते हुए अपने गंतव्य को जा सकते हैं।

नैनीताल से हल्द्वानी छोटे वाहनों के लिये खोला गया है ।

रामनगर से धनगढ़ी वाला मार्ग खुला है।

जिन यात्रियों को रानीखेत जाना हो तो वह बाई चिमटाखाल से हरड़ा होते हुये रानीखेत अपने गंतव्य को जा सकते हैं। क्योंकि मोहान से आगे भत्रौजखान वाली रोड पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त है।

यह भी पढ़ें 👉  आँचल दुग्ध संघ में श्रद्धांजलि सभा: पूर्व प्रशासक के पिता स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट के निधन पर जताया गहरा शोक

भवाली से कैची धाम तक ही मार्ग को खोला गया है तथा अल्मोड़ा मार्ग खैरना के पास मलवा आने से अभी भी बंद है।

काठगोदाम से चोरगलिया, सितारगंज मार्गं यातायात सुचारू है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज; मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल व जल जीवन मिशन की शिकायतों पर जताई कड़ी नाराजगी

जनपद नैनीताल के अवरूद्व मार्ग

हल्द्वानी से चोरगलिया, सितारगंज मार्ग गौला पुल की एप्रेचिंग साइड का बडा हिस्सा गोला में बहने से अवरूद्ध है।

खैरना से बेतालघाट मार्ग अवरूद्व है।

नैनीताल रूसी बाईपास के पास मलवा आने से सुखाताल का मार्ग बंद है।

भीमताल से पदमपुरी मार्ग विनायक के पास मलवा आने से अवरूद्ध है।

Ad_RCHMCT