ब्रेकिंग-रामनगर ब्लॉक प्रमुख के दो वर्ष सफल कार्यकाल के अवसर प्राथमिक विद्यालयों और आंगनबाड़ी मे किया ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत ने स्वेटर,ड्रेस व बैग वितरण।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर – ब्लॉक प्रमुख बने दो वर्ष सफल कार्यकाल के अवसर प्राथमिक विद्यालयों और आंगनबाड़ी मैं किया स्वेटर ड्रेस व बैग वितरण।


भाजपा नेता और सांसद प्रतिनिधि इन्दर रावत व ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत के द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर रामनगर ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों मे आंगनबाड़ी एवम् प्राथमिक विद्यालय में जाकर बच्चों को स्कूली बैग,स्कूल ड्रेस और स्वेटर का वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

सांसद प्रतिनिधि और भाजपा नेता इंदर रावत ने कहा कि हमारे प्राथमिक सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले मेरे बेटे बेटी समान सभी बच्चो को इस वर्ष हमारी ओर से बैग ड्रेस स्वेटर का वितरण किया जा रहा है। जिसकी शुरुवात चार दिन पहले मालधन शिवनाथ पुर नई बस्ती व कुमू गडार खत्ता से की गई। आंगनबाड़ी टांडा प्राथमिक विद्यालय ढिकुली, सुंदरखाल, और मोहन मैं 207 बच्चो को वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

इन्दर रावत ने कहा सरकारी स्कूल के अधिकतर बच्चें मध्यमवर्गीय परिवार से होने के कारण उनके लिए स्कूल से सम्बंधित इन चीजो के वितरण से बच्चो को मदद मिलेगी। और आगे भी जो मदद प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को चाहिए होगी उनके द्वारा पूरी की जाएगी। रामनगर ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत ने कहा कि आज मेरे ब्लॉक प्रमुख के तौर पर दो साल का कार्यकाल पूरा हुआ है। इसके उपलक्ष मैं हमारे द्वारा दीपावली के अवसर पर सरकारी प्राथमिक विद्यालयों मैं बच्चो को ड्रेस स्वेटर और बेग वितरण का कार्य्रकम रामनगर ब्लॉक के हर प्रथमिक विद्यालय,आंगनबाड़ी मैं हमारे द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा रामनगर के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT