बड़ी खबर-रामनगर से चलेगी एक विशेष साप्ताहिक ट्रेन और काठगोदाम से भी चलेगी एक विशेष ट्रेन चलने के संचालन को मिली अनुमति।

ख़बर शेयर करें -

रेलवे बोर्ड ने 198 नई ट्रेनों की घोषणा करते हुए उनके संचालन के लिए 20 अक्टूबर की गाइड लाइन तय कर दी है इसके तहत पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जत नगर मंडल ने रामनगर से आगरा फोर्ट तथा हावड़ा से काठगोदाम के लिए एक विशेष स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।
रेलवे के द्वारा जारी सूचना के अनुसार 03019 /03020 हावड़ा काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस ट्रेन तथा 05055 /05056 रामनगर आगरा फोर्ट विशेष साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन की अनुमति दे दी है जिसके लिए रेलवे ने तैयारी करते हुए नियमित समय सारणी के अनुसार उपरोक्त ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल
Ad_RCHMCT