रामनगर-अपनी मांगों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एकता मंच द्वारा मालधन में निकाला जुलूस और सभा का आयोजन किया गया।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एकता मंच द्वारा मालधन नम्बर 2 में सभा की गई। व जुलूस का आयोजन किया गया।

सभा में वक्ताओं ने कहा 8 मार्च के दिन हम सभी महिलाओं को अपने संघर्षों की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर गदरपुर पहुंचे सीएम धामी; प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेश की समृद्धि की कामना की

आज भी सरकार व समाज महिलाओं के साथ गैर बराबरी का व्यवहार करता है। जिसे बदलने की जरूरत है।

सभा में महिलाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से देश में महिलाओं समेत सभी को सम्मानजनक रोजगार की गारंटी दी जाए।

आंगनवाड़ी ,भोजन माता, आशा वर्कर ,को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

विधवा पेंशन वृद्धा पेंशन परित्यक्ता पेंशन को 12 सौ से बढ़ाकर 5 हजार की जाए।

रोजगार को मौलिक अधिकार घोषित किया जाए ।

कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में भागीदारी की गई

आनंदी देवी, गंगा देवी, दया देवी, उमा देवी, प्रेमा अरोरा ,विभा श्रीवास्तव, विद्यावती, कौशल्या, सरस्वती जोशी, ललिता रावत ,दुर्गा देवी, गीता देवी, नीमा देवी माया देवी अनिता सैनी ममता देवी,निशा देवी, इंद्रजीत लोकेश कुमार जगन्नाथ ललित उप्रेती बीडी नैनवाल राजेंद्र आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

सभा का संचालन पुष्पा चंदोला व विनीता देवी, द्वारा किया गया।

Ad_RCHMCT