रामनगर-(दुखद) अज्ञात कारणों से युवक ने की अपनी जीवन लीला समाप्त,घर मे मचा कोहराम।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – विकास खण्ड के ग्राम पीरुमदारा के भवानीपुर मे एक युवक ने विषैला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।पुलिस ने बताया की भवानीपुर निवासी युवक नितिन जोशी उम्र लगभग 24वर्ष पुत्र नवीन जोशी ने विषैला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।युवक की मौत के बाद घर मे कोहराम मच गया है।वहीं खबर का पता चलते ही पूरे गांव में शोक की लहर है। युवक के इस कदम से परिवार गहरे सदमे में है।बताया जा रहा है कि लड़का काफी मिलनसार स्वभाव का था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ad_RCHMCT