रामनगर-(प्रेरणादायक खबर) नेत्रदान-महादान के वाक्य को साकार कर दिखाया रामनगर के एक समाजसेवी ने।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – समाज के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो इंसान अपनी मौत के बाद भी कर सकता है।ऐसा ही कर दिखाया रामनगर पंजाबी कॉलोनी निवासी वीरेंद्र अरोरा ने।

बता दें कि पंजाबी कॉलोनी निवासी वीरेंद्र अरोरा जो उम्र समाज के दबे कुचले और अन्य जरुरत मंदो के लिए सदैव प्रयासरत रहते थे।मृतक अरोरा ने मरने से पूर्व अपने परिजनों के समक्ष नेत्र दान करने की इच्छा जताई।उनका कहना था कि नेत्रदान से जहाँ उन्हें महादान का मौका मिलेगा वहीं एक नेत्रहीन के जीवन मे उजाला होगा।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट


इधर जब पंजाबी कॉलोनी निवासी वीरेंद्र अरोरा हुए थे सड़क दुर्घटना वीरेंद्र की उपचार के दौरान हुई मौत।उसके बाद उनकी इच्छानुसार उनके पुत्र ने जो की समाज सुधार के क्षेत्र की अग्रणी संस्था फर्स्ट स्टैप बी प्राउड से जुड़े हैं। उन्होंने फर्स्ट स्टैप बी प्राउड के मोहित अग्रवाल के सहयोग से वीरेंद्र अरोड़ा की आंखों का किया गया नेत्रदान।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

मुरादाबाद सी0 एल0 गुप्ता आई बैंक के सहयोग से देर रात रामनगर चिकित्सालय में उनका नेत्रदान हुआ।

Ad_RCHMCT