करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें -

ज्ञापन प्रेषण संबंधी सूचना

आज दिनांक 30 जुलाई 2026 को आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की वर्तमान अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 को बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 किए जाने के संबंध में एक विस्तृत ज्ञापन माननीय वित्त मंत्रालय, भारत सरकार को प्रेषित किए जाने हेतु आयकर अधिकारी, रामनगर, श्री सौरभ प्रशांत जी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने किया निर्माण स्थलों का स्थलीय निरीक्षण; गुणवत्ता और समयबद्धता से समझौता न करने के कड़े निर्देश

उक्त ज्ञापन में यह निवेदन किया गया है कि वर्तमान परिस्थितियों में तकनीकी एवं व्यावहारिक कठिनाइयों, पोर्टल संबंधी समस्याओं तथा करदाताओं एवं कर सलाहकारों के समक्ष उपस्थित विभिन्न चुनौतियों को दृष्टिगत रखते हुए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाया जाना न्यायोचित एवं जनहित में होगा, जिससे सभी करदाता त्रुटिरहित एवं विधिसम्मत रिटर्न प्रस्तुत कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा 'सेवा संकल्प अभियान': सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा; 'विकसित भारत 2047' से जुड़ेंगे नागरिक

उक्त ज्ञापन को आयकर कार्यालय, रामनगर में कार्यालय अधीक्षक श्री नीरज भंडारी जी द्वारा विधिवत प्राप्त (Receive) किया गया।

आशा है कि माननीय वित्त मंत्रालय करदाताओं के व्यापक हित एवं प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए इस अनुरोध पर सकारात्मक एवं शीघ्र निर्णय करेगा।

Ad_RCHMCT