हरित विकास का मॉडल बनेगा उत्तराखंड: ‘स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति’ के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी चेक वितरित; सीएम धामी ने 11 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

ख़बर शेयर करें -

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024’ के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में 06 प्राथमिक वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक प्रदान किए, जबकि 05 अन्य लाभार्थियों की स्वीकृति प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 11 स्वच्छ ईंधन (CNG व इलेक्ट्रिक) आधारित वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ एवं आधुनिक सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने, डीजल वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण संरक्षण को सुदृढ़ करने की दिशा में राज्य सरकार के संकल्प का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: सीएम धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए; बंद सड़कें तुरंत खोलने और हेली सेवाएं मुस्तैद रखने के हुक्म

समारोह में मुख्यमंत्री ने रेखांकित किया कि जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौती से निपटने के लिए विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का विस्तार कर रही है तथा प्रदेशभर में ईवी चार्जिंग स्टेशन, रोप-वे और आधुनिक अर्बन ट्रांसपोर्ट सिस्टम विकसित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही, ‘पीएम सूर्य घर योजना’ के तहत रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना का लगभग 95 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने सब्सिडी प्राप्त वाहन स्वामियों को हरित परिवहन क्रांति का अग्रदूत बताते हुए जनभागीदारी के माध्यम से उत्तराखंड को हरित विकास का राष्ट्रीय मॉडल बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

यह भी पढ़ें 👉  'कारगिल विजय दिवस' पर शौर्य स्थल पहुंचे सीएम धामी: अमर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि; 'रन फॉर कारगिल हीरोज' मैराथन को दिखाई हरी झंडी

इस अवसर पर परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, विधायक सविता कपूर, मेयर सौरभ थपलियाल, परिवहन सचिव रविनाथ रमन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT