रामनगर-(ब्रेकिंग न्यूज) युवाओं को नशा बेचने वाले दो नशे के सौदागरों को पुलिस ने 14.70 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

ऑपरेशन क्रैकडाउन के अंतर्गत डीआईजी तथा एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में कोतवाली रामनगर पुलिस ने 14.70 ग्राम स्मैक के साथ 02 नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार। नशे के सौदागरों पर रामनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

रामनगर – प्रीति प्रियदर्शनी एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों एवं एसओजी टीम को नशे के अवैध कारोबार कर युवाओं को बरबाद करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।
जिसके अनुपालन में नशे के सौदागरो पर नैनीताल पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। मंगलवार को उ0नि0 मनोज सिंह अधिकारी व थाना रामनगर पर गठित एडीटीएफ टीम में नियुक्त कर्मचारी गणों की टीम द्वारा चैकिंग के दौरान शिव नगर कॉलोनी तेलीपुरा रोड रामनगर से 1- मोहम्मद नदीम पुत्र शराफत निवासी शिव नगर कॉलोनी तेलीपुरा रोड रामनगर जनपद नैनीताल व 2- नईम पुत्र शराफत निवासी उपरोक्त को संदिग्ध प्रतीत होने पर चैक किया गया तो उपरोक्त दोनों के पास से 14.70 ग्राम स्मैक कीमत- 100000रु0 बरामद होने पर गिरफ्तार कर कोतवाली रामनगर में एफ0आई0आर0 न0 625/2021 धारा- 8/21 /29 एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  हरित विकास का मॉडल बनेगा उत्तराखंड: 'स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति' के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी चेक वितरित; सीएम धामी ने 11 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

उक्त सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त बरामद स्मैक को लुटाबढ़ रामनगर से खरीदकर लाए थे तथा छोटी छोटी पुड़िया बनाकर बेचकर मुनाफा कमाने के साथ साथ युवाओं के शरीर में जहर घोल रहे थे, पकड़ में आने पर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

गिरफ्तारी टीम-
1- उ0नि0 मनोज सिंह अधिकारी
2- कानि0 गगन भंडारी
3- कानि0 हेमंत सिंह
4- कानि0 संजय सिंह

Ad_RCHMCT