रामनगर-यहाँ कांग्रेस को इसलिए करनी पड़ी जलसेवा सर्विस प्रारंभ।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – 2 दिन पूर्व हुई भयंकर बारिश से जहां राज्य में बहुत जगह नुकसान हो गया वही रामनगर में भी पानी के सप्लाई बंद हो गई वहीं शहर में जगह-जगह पानी के लिए हाहाकार मच गया । जिम्मेदार अधिकारी व सत्ताधारी विधायक केवल आश्वासनों के सहारे समय बिता रहें हैं तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने इन इलाकों के लिए जलसेवा सर्विस शुरू कर दी है। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में प्रयास संस्था की ओर से इन इलाकों के लिए पेयजल टैंकर्स से पानी की सप्लाई शुरू करवा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग: हल्द्वानी में 2 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल, परखा गया क्विक रिस्पॉन्स और फायर हाइड्रेंट

इस जलसेवा को प्रभावित इलाकों में शुरू करने के साथ ही एक नम्बर भी जारी किया गया है। इलाके के किसी भी मुहल्ले व गांव में यदि पेयजल का संकट हो तो लोग फोन करके उसकी जानकारी दें। कुछ ही देर में उनके क्षेत्र में टैंकर्स द्वारा पेयजल उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

रावत ने बताया कि कई इलाकों में तीन दिनों से लोगों को एक बूंद पानी भी नहीं मिला है। सत्ताधारी लोग व प्रशासनिक अधिकारी निरीक्षण करके ही समस्या का हवाई समाधान करने में लगे हैं। ऐसे में उनकी तरफ से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए विभिन्न इलाकों में पेयजल के टैंकर्स पहुंचाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल


उनके साथ जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा, विरेन्द्र तिवारी, नवीन सनवाल, नवीन सुनेजा, अतुल अग्रवाल, राजेश नेगी, विनय पडलिया आदि मौजुद रहे।

Ad_RCHMCT