रामनगर-साइंस फॉर सोसाइटी ने जेएसआर रेजिडेंशियल,ग्राम बसई स्कूल के विकलांग बच्चों की मदद के लिए बढाये हाथ।।

ख़बर शेयर करें -

साइंस फॉर सोसाइटी ने जेएसआर रेजिडेंशियल, ग्राम बसई स्कूल के विकलांग बच्चों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

साइंस फॉर सोसाइटी की टीम ने जेएसआर स्कूल में जाकर आज बच्चों से व अध्यापकों से मुलाकात की। तथा भविष्य में भी स्कूल को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान सोसाइटी द्वारा ₹20000 के मूल्य का राशन भी स्कूल को दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

सोसायटी के संयोजक मदन सिंह मेहता ने सरकार से मांग की है कि वह स्कूल को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएं ताकि वहां पर आने वाले विकलांग बच्चे सही तरीके से अपना भविष्य संवार सकें।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार के ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करेगी राज्य सरकार: सीएम पुष्कर सिंह धामी

इस दौरान गिरीश चंद्र,हेम आर्य, दीपक सुयाल, उषा पटवाल, सरस्वती जोशी, कौशल्या चुनियाल आदि मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT