हरिद्वार-(कुंभ) मेलाधिकारी दीपक रावत ने कुंभ मेले के लिए विजीसान ग्रुप मुंबई एवं अन्तर्राष्ट्रीय चित्रकार कृपाशाह द्वारा निर्मित अभिष्का ( शंख) का किया लोकार्पण।।

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार – मेलाधिकारी दीपक रावत ने रविवार को आस्था पथ पर कुंभ मेले के लिए विजीसान ग्रुप मुंबई एवं अन्तर्राष्ट्रीय चित्रकार कृपाशाह द्वारा निर्मित अभिष्का ( शंख) का लोकार्पण किया।


इस मौके पर मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि शंख हमारे धार्मिक आयोजन और अनुष्ठान में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। शंख की ध्वनि से वातावरण शुद्ध होने के साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

अन्तर्राष्ट्रीय चित्रकार कृपाशाह की कला सराहनीय है। मेलाधिकारी ने कहा कि लगभग एक किलोमीटर लंबे आस्था पथ को लाइटिंग के माध्यम से और भव्यता दी जाएगी, साथ ही यहां पर मां गंगा की प्रतिमा और एक सुंदर दीया लगाकर इसको सेल्फी प्वाइंट के रूप में भी विकसित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

जिससे हरिद्वार कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं और तीर्थ यात्रियों को अलौकिक धार्मिकता का अहसास हो सके। वहीं अन्तर्राष्ट्रीय चित्रकार कृपाशाह ने कहा कि शंख हमारे धार्मिक परंपराओं में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसके माध्यम से हरिद्वार में आने वालों को दिव्य अनुभूति होगी। इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट गौरव पांडेय, विजिसान ग्रुप से संदीप शाह, काव्या शाह आदि मौजूद थे।

Ad_RCHMCT