हल्द्वानी- यहाँ मामूली विवाद मे युवक ने झोंका फायर युवक घायल पुलिस जांच में जुटी।।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – मामूली विवाद मे एक युवक ने दूसरे युवक पर बन्दूक की बट से मारकर बाद मे बन्दूक से फायर कर घायल कर दिया। घटना की सूचना जैसे लोगों को मिली तो घटना स्थल में पहुंचे लोगों ने आनन-फानन में युवक को हल्द्वानी में चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा 'सेवा संकल्प अभियान': सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा; 'विकसित भारत 2047' से जुड़ेंगे नागरिक

मिली जानकारी के अनुसार लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखत्ता हाट कालिका मंदिर के पास देर रात मामूली विवाद पर एक युवक ने दूसरे युवक पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में युवक के सर में चोट लगी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई। बताया जा रहा है कि बिंदुखत्ता पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री नगर निवासी युवक धीरज पांडे कालिका मंदिर के पास गया हुआ था इस दौरान मामूली विवाद पर एक युवक ने धीरज पांडे के सर पर पहले बंदूक की बट से हमला बोल दिया जिसके बाद फायरिंग कर उसे घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

युवक के सर में काफी चोट होने पर युवक को हल्द्वानी अस्पताल भेजा गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच में जुटी हुई है। हमले का कारण अभी पता नहीं चल पाया है हमलावर फरार है।

Ad_RCHMCT