उत्तराखंड: शराब के ठेके से 45 हजार की चोरी, सीसीटीवी में  रिकॉर्ड हुई घटना

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में चोरी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। हरिद्वार जिले के कनखल थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में स्थित एक अंग्रेजी शराब के ठेके पर देर रात चोरों ने धावा बोलकर 45 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें चोरों को शातिराना तरीके से पैसे चोरी करते हुए साफ देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

कनखल थाना प्रभारी मनोज नौटियाल के अनुसार, यह वारदात बीती रात करीब 2:30 बजे हुई, जब दो चोरों ने शराब के ठेके का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। ठेके के संचालक ने पुलिस में तहरीर देकर तुरंत कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

पुलिस ने ठेके के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा और इस घटना का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हरित विकास का मॉडल बनेगा उत्तराखंड: 'स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति' के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी चेक वितरित; सीएम धामी ने 11 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

गौरतलब है कि इससे पहले भी जगदीशपुर में शराब के ठेके पर चोरी की एक वारदात हो चुकी है, जब चोरों ने दीवार तोड़कर चोरी की थी। इस बार हुई घटना ने इलाके में सुरक्षा की चिंता को और बढ़ा दिया है।

Ad_RCHMCT