हल्द्वानी में 87% लाइन लॉस! कुमाऊँ आयुक्त ने विद्युत विभाग को चेताया

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊँ मंडल आयुक्त दीपक रावत ने हल्द्वानी नगर क्षेत्र में विद्युत चोरी और अत्यधिक लाइन लॉस की घटनाओं पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। आयुक्त ने बताया कि आजादनगर विद्युत फीडर में 87 प्रतिशत और गांधी नगर फीडर में 70 प्रतिशत लाइन लॉस दर्ज किया गया है, जो गंभीर चिंता का विषय है।

आयुक्त ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशासन की मदद से नियमित चेकिंग अभियान चलाकर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन क्षेत्रों में लाइनमैन वर्षों से कार्यरत हैं, उनका अन्यत्र स्थानांतरण किया जाए ताकि जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

डिप्टी आयुक्त ने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिए कि लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने को प्राथमिकता दी जाए और अवैध रूप से बिजली लेने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि विद्युत चोरी रोकने के लिए विभागीय और विजिलेंस टीम सक्रिय रहेंगी और टीम को हर प्रकार की सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

मुख्य अभियंता आरसी गुंज्याल ने बैठक में बताया कि हल्द्वानी में सबसे अधिक लाइन लॉस आजादनगर फीडर में 87 प्रतिशत और गांधी नगर फीडर में 70 प्रतिशत दर्ज हुआ है। उन्होंने आयुक्त को आश्वासन दिया कि निर्धारित समयसीमा में सुधार के उपाय किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि लाइन लॉस कम करना विद्युत विभाग का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए ताकि ईमानदार उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सके और सरकारी राजस्व का नुकसान रोका जा सके। बैठक में विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT