यहां नेशनल हाईवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा,कई घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में हर रोज सड़क हादसे को लेकर मामले सामने आते जा रहे हैं इसी क्रम में एक बड़ी खबर श्रीनगर से भी सामने आ रही है यहां पर नेशनल हाईवे 58 मूल्या गांव बागवान के पास रोडवेज बस की सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गयी. हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

घायलों में से तीन लोगों को नजदीकी अस्पताल भर्ती करा दिया गया है. दो अन्य को हल्की फुल्की चोटें आई हैं. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उत्तराखंड में सहकारिता विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

सड़क दुर्घटना में कार चालक सत्तल सिंह, शिप्रा रोतली को हल्की चोटें आई हैं. जबकि उमा सोनाल, दमयन्ती सोनाल, शिखर रोतली को गंभीर चोटें आई हैं. गंभीर घायलों को 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा 'सेवा संकल्प अभियान': सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा; 'विकसित भारत 2047' से जुड़ेंगे नागरिक

कीर्तिनगर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल भर्ती कर दिया गया है. हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं. दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं.

Ad_RCHMCT