हल्द्वानी में गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकला विशाल नगर कीर्तन 

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में शुक्रवार को सिक्ख सम्प्रदाय के दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर विशाल नगर कीर्तन आयोजित किया गया। नगर कीर्तन की शुरुआत रामलीला ग्राउंड से हुई, जो प्रमुख मार्गों से होकर वापिस वहीं संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  सम्मान समारोह: रामनगर में चमके मेधावी छात्र और उत्कृष्ट शिक्षक, सेवानिवृत्त शिक्षकों का भी हुआ आदर

 मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा से इसका भव्य स्वागत किया गया। पंच प्यारों ने नगर कीर्तन की अगवानी की और युवाओं ने गतका खेल की प्रदर्शनी प्रस्तुत की, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी। नगर कीर्तन में घोड़े, ऊंट और सिख इतिहास को दर्शाने वाली झांकियों ने आयोजन को और भी समृद्ध किया। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून साइंस सिटी बनेगी देश में विज्ञान व नवाचार का बड़ा केंद्र: 'यूकॉस्ट' में स्टार्टअप सेंटर के लिए जमीन की घोषणा; सीएम धामी ने जारी की 'विज्ञान वाणी'

संगत ने “वाहे गुरू” और “वाह वाह गोविंद सिंह” जैसे शबदों का गान किया, जिससे शहर की धरा पावन हो उठी। नगर कीर्तन में गुरु गोविंद सिंह की भव्य झांकी, बुलेट बाइक सवार सिख युवक, महिला जत्था और शब्दी जत्थे भी शामिल हुए। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: बहेड़ी में गोदाम पर छापा, 25 घनमीटर अवैध खैर प्रकाष्ठ बरामद

आगामी पांच जनवरी को रामलीला ग्राउंड में विशाल धार्मिक दीवान होगा, जिसमें रागी जत्थे संगत को निहाल करेंगे और अटूट लंगर भी वितरित किया जाएगा।

Ad_RCHMCT