घर से बाजार के लिए निकली युवती से मनचले की छेड़छाड़, पहले भी कर चुका है अश्लीलता

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। घर से बाजार के लिये जा रही युवती से सरेराह मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। इस बाबत युवती के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के बीच हुई अहम बैठक; उत्तराखंड में सड़क ढाँचे के विस्तार और क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्

उक्त मामला कोतवाली सिविल लाईंस अन्तर्गत ग्राम जौरासी का है। घटना की बाबत थानेदार बारू सिंह चौहान ने बताया कि गांव की एक युवती को आते जाते गांव का ही एक युवक उसे परेशान कर रहा था। मनचले की हरकतों से परेशान होकर युवती ने पुलिस को तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एनसीसी का होगा विस्तार: सीएम धामी से मिले एनसीसी महानिदेशक, सीमांत क्षेत्रों में नई इकाइयों और एनसीसी अकादमी पर हुई चर्

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले भी आरोपी कई बार युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकतें कर चुका था। उस वक्त युवती के परिजनों ने उसे माफ भी कर दिया था। आज मनचले ने दोबारा युवती से फिर छेड़छाड़ कर दी।

Ad_RCHMCT