यहां कंपनी के गोदाम में धधकी आग, मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में शुक्रवार को भीषण अग्निकांड हो गया। हरिद्वार जिले के रूड़की के भगवानपुर के रायपुर क्षेत्र स्थित एटेरो कंपनी के गोदाम में अचानक आग धधक गई। इससे कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल वाहनों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। 

यह भी पढ़ें 👉  टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी; विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

जानकारी के अनुसार कंपनी के गोदाम में करीब 11 बजे  अचानक आग लग गई। आग लगता देखकर कर्मचारियों ने सूचना कंपनी प्रबंधन को दी। साथ ही आग पर काबू करने की कोशिश की लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग तेजी से फैलने लगी। 

यह भी पढ़ें 👉  देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी ऐतिहासिक बग्वाल: 8 मिनट चले पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु; मुख्यमंत्री धामी ने की देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की घोषणा

कंपनी प्रबंधन में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही भगवानपुर, रुड़की, मंगलौर और लक्सर से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू कर दिया है। घटनास्थल पर पुलिस भी मौजूद है। वहीं, बताया जा रहा है कि कंपनी में इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाया जाता है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।

Ad_RCHMCT