दुःखद- कार खाई में गिरी, पति की मौत, पत्नी घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा हुआ है। गढ़वाल मंडल के पौड़ी जिले में लैंसडौन-जयहरीखाल मोटर मार्ग में झारापानी के निकट एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी दुनिया का बेजोड़ टूरिस्ट हब: ग्रीन एनर्जी से चमकेंगे रिसॉर्ट्स, 'ट्रेडिशनल विलेज' में दिखेगी उत्तराखंड की विरासत; सीएस ने दिए 3D म्यूजियम के निर्देश

गुरूवार की शाम हरेंद्र सिंह असवाल पुत्र मेहरबान सिंह निवासी ग्राम लिंगवाणा ऑल्टो कार से जयहरीखाल से लैंसडौन के लिए रवाना हुए। झारापानी के निकट कार अनियंत्रित होकर सो मीटर खाई में गिर गई।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अकरम ने बताया की दुर्घटना के दौरान हरेंद्र सिंह के साथ उनकी पत्नी किरण असवाल भी सवार थीं। दोनों को ग्रमाीणों व पुलिस की मदद से लैंसडौन कैंट चिकित्सालय भर्ती करवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हेमकुंट साहिब रोपवे का उल्लेख करने पर जताया आभार

उपचार के दौरान हरेंद्र सिंह को गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई है। जबकि पत्नी किरण असवाल को हल्की चोट आई है। पुलिस की ओर से मृतक का परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भर पीएम के लिए शव को कोटद्वार के बेस अस्पताल में भेज दिया गया है।

Ad_RCHMCT