यहां नाबालिग ने दौड़ाया ट्रैक्टर, चपेट में आने से महिला की हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। घर के बाहर कूड़ा डालने जा रही महिला को एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया। जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु राजकीय अस्पताल रूडकी भिजवा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिला विश्व बैंक का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल: 'उत्तराखंड@2047', जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

उक्त मामला थाना झबरेडा अन्तर्गत गांव सढौला माजरा का है। घटना की बाबत थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी का कहना है कि अनीता नामक एक महिला कूड़ा डालने के लिये सडक पार कर रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी से 'खेलभूमि' बनने की ओर उत्तराखंड के मजबूत कदम: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ की लागत से राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का किया शिलान्यास; शैक्षणिक सत्र शुरू

तभी एक बच्चा तेजी से वहां से ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। इसी दौरान अनीता तेजी से जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गयी। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु राजकीय अस्पताल रूडकी भिजवा दिया है।

Ad_RCHMCT