रसगुल्ले के डिब्बे में छुपायी थी नशे की पुड़िया, कोतवाली लालकुआं पुलिस टीम ने किया नशा तस्करी का भंडाफोड़”

ख़बर शेयर करें -

ऑपरेशन प्रहार के तहत 7.35 ग्राम स्मैक के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार।

संक्षिप्त विवरण –

डा० मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब बिक्रय की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री बृजमोहन सिह राना के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चैकिंग सन्दिग्ध वाहन व व्यक्ति, रोकथाम जुर्म जरायम एवं गश्त के दौरान रसगोला के प्लास्टिक डिब्बे के अंदर से एक पारदर्शी पन्नी में 7.35 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, प्रशासन पहुंच रहा हर जरूरतमंद के द्वार: चमोली में बोले सीएम धामी; 25 हजार महिलाएं बनीं 'लखपति दीदी'

पुलिस कार्यवाही-

दिनांक 08.06.2026 को कोतवाली लालकुआं चौकी बिंदुखत्ता पुलिस टीम द्वारा दौराने चेकिंग संदिग्ध वाहन,गश्त ,रोकथाम जुर्म जरायम शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान अभियुक्त हरिशंकर बोरा उर्फ गुड्डू पुत्र श्री शेर सिंह बोरा निवासी गांधीनगर प्रथम, बिंदु खत्ता लालकुआं को गांधीनगर प्रथम टूटी पुलिया को जाने वाले रास्ते से अभियुक्त हरिशंकर बोरा से बरामद एक रसगोला के प्लास्टिक डिब्बे के अंदर से एक पारदर्शी पन्नी में 7.35 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त हरिशंकर बोरा उर्फ गुड्डू द्वारा बताया कि उक्त स्मैक सुंदर नाम के व्यक्ति से 3500 रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से खरीद कर लाना व आस-पास के लड़कों को बेचना बताया।

यह भी पढ़ें 👉  लखवाड़ परियोजना पर मुख्य सचिव का बड़ा एक्शन: दिसंबर 2034 के बजाय वर्ष 2031 तक काम पूरा करने का अल्टीमेटम; एलएंडटी और यूजेवीएनएल को दिए कड़े निर्देश

सुंदर नाम के व्यक्ति के विरुद्ध धारा 29 सपठित धारा 08/21एनडीपीएस अधिनियम में विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना लालकुवा में FIR No. 86/26 धारा 08/21/29 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा

यह भी पढ़ें 👉  हर्रावाला रेलवे स्टेशन राष्ट्र को समर्पित: ₹19 करोड़ की लागत से हुआ कायाकल्प; सीएम धामी बोले- उत्तराखंड को मिला रिकॉर्ड ₹4,769 करोड़ का रेल बजट

पुलिस टीम –

  1. उपनिरीक्षक गौरव जोशी चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता
  2. का0 वीरेन्द्र सिंह
  3. का0 दयाल नाथ
  4. का0 आनंदपुरी
    5.का0 खीम सिंह

मीडिया सेल
जनपद नैनीताल

Ad_RCHMCT