यहां फांसी के फंदे में झूलकर किशोरी ने की आत्महत्या, मचा कोहराम

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। दमुवाढूंगा क्षेत्र में देर रात एक किशोरी ने फांसी के फंदे में झूलकर जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता क्षेत्र के भास्कर जोशी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी बने, आईआईटी रुड़की से कर रहे हैं एमटेक

जानकारी के अनुसार दमुवाढूंगा निवासी 13 वर्षीय शगुन पुत्री रघुवंश सिंह ने बीती देर रात आत्महत्या कर ली। प्रातः जब रघुवंश सिंह मॉर्निंग वॉक पर जाने के लिए उठे तो शगुन का शव चुन्नी के सहारे पंखे से झूलता मिला।आनन-फानन में उसे फंदे से उतार कर बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 55 CCTV कैमरों की मदद से 4 लाख के जेवरात चोरी का पर्दाफाश!

Ad_RCHMCT