अस्पताल में ईलाज को आए युवक ने छत से कूद की आत्महत्या, हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक दिन पहले मेला अस्पताल में भर्ती मरीज ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। इस खबर से स्वास्थ्य महकमे और ‌पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पु‌लिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज; मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल व जल जीवन मिशन की शिकायतों पर जताई कड़ी नाराजगी

जानकारी के अनुसार मेला अस्पताल में बिलकेश्वर वाल्मीकि बस्ती निवासी तरुण नाम के 24 वर्षीय युवक को एमआरआई के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती होने के दौरान युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस के अनुसार तरुण ने मंगलवार को अस्पताल की छत से छलांग लगा ली,चोट लगने से उसकी मौत हो गई।एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि, हरिद्वार के मेला अस्पताल में एक मरीज के छत से कूद जाने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।बताया जा रहा है कि, युवक के घर में आपस में कुछ तनाव चल रहा था। इसी कारण उसे अक्सर सिरदर्द रहता था। सिरदर्द से परेशान होकर ही वो एमआरआई कराने के लिए भर्ती हुआ था। इसी दौरान उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  आँचल दुग्ध संघ में श्रद्धांजलि सभा: पूर्व प्रशासक के पिता स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट के निधन पर जताया गहरा शोक

Ad_RCHMCT