दोस्तो के साथ हरिद्वार घूमने गये युवक की नहाने के दौरान गंगा नदी मे डूबकर मौत, परिवार में कोहराम, देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

दोस्तो के साथ हरिद्वार घूमने गये युवक की नहाने के दौरान गंगा नदी मे डूबकर मौत, परिवार में कोहराम, देखिये वीडियो।।

हरिद्वार – गंगा नदी में डूबा युवक, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद।

रविवार को सप्त ऋषि चौकी हरिद्वार से एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि परमार्थ घाट में एक व्यक्ति गंगा नदी में डूब गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से आरक्षी किशोर कुमार के नेतृत्व में डीप डाइविंग टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उक्त युवक अपने दोस्तो के साथ हरिद्वार घूमने गया था, तथा उसके बाद वह परमार्थ घाट पर नहाने चला गया। नदी की गहराई का अंदाज़ा न लगा पाने के कारण उक्त युवक पानी में डूब गया।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त युवक की सर्चिंग हेतु सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। गहन सर्चिग के उपरांत डीप डाइवर मातबर सिंह द्वारा पानी के लगभग 25 फीट गहराई में जाकर उक्त युवक नाम सूरज पुत्र धीरेन्द्र सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी गांधी ग्राम पटेलनगर देहरादून के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Ad_RCHMCT