‌‌संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत के बाद शव दफनाने की कोशिश, पहुंच गई पुलिस

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के पहाड़गंज में किशोरी की संदिग्ध मौत हो गई। मौत के बाद परिजन किशोरी के शव को दफनाने के लिए रामपुर ले गये, इससे पहले पुलिस को सूचना मिल गयी और पुलिस ने हत्या की आशंका के चलते शव को रामपुर से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम डाक्टरों के पैनल से कराया जा रहा है। वहीं पुलिस किशोरी की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला-2027: आपदा प्रबंधन व सुरक्षा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली समीक्षा बैठक; सेक्टरवार निकासी योजना और एआई तकनीक के उपयोग के निर्देश

प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़गंज निवासी शफीक अहमद की 15 वर्षीय पुत्री शबाना की बीते दिवस घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। घटना के बाद शाम को परिजन शव को दफनाने के लिए अजीमनगर रामपुर उत्तर प्रदेश ले गये। इसी बीच पुलिस को किशोरी की हत्या की सूचना मिली। हत्या की सूचना के चलते तत्काल पुलिस टीम को रामपुर भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिजनेस टुडे के BTIndia@100 कार्यक्रम में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का विकास मॉडल; 30 नई नीतियां, मजबूत कनेक्टिविटी और ₹2000 करोड़ से अधिक का स्टार्टअप इकोसिस्टम

परिजन किशोरी के शव को दफनाते इससे पहले वहां पुलिस पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर रुद्रपुर ले आई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। साथ ही पुलिस किशोरी की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। जिले के एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के का कहा कि किशोरी की मौत हुई है जिसके चलते अलग-अलग एंगलों से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि तहरीर आने पर कार्यवाही की जायेगी। अगर परिजन कोई तहरीर नहीं देते है तो पुलिस के द्वारा स्वयं मुकदमा दर्ज करा जायेगा।

Ad_RCHMCT