कालाढूंगी-(दुखद) सड़क हादसे मे दो भाजपा नेताओं की मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम।।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-रामनगर मार्ग मे एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार कमोला में सेना के ट्रेनिंग कैंप के पास रोडवेज बस ने दो कारों और एक बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में कोटाबाग के भाजपा मंडल महामंत्री और मंडल मंत्री की मौत हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 12 यात्री और बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। चालक बस को छोड़कर भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार के ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करेगी राज्य सरकार: सीएम पुष्कर सिंह धामी

कमोला गांव निवासी और कोटाबाग के भाजपा मंडल महामंत्री जगदीश गुर्रो (40) और मंडल मंत्री सुमित चौहान (35) बैलपड़ाव में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा के बाद अपनी कार से घर लौट रहे थे। कार जैसे ही कमोला में घर के पास पहुंची तभी सामने से आ रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट; सीएम ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

इसके बाद बस ने एक अन्य कार और बाइक को भी टक्कर मार दी। हादसे में भाजपा नेता सुमित चौहान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जगदीश गुर्रो ने हल्द्वानी के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में बाइक सवार विशाल नेगी पुत्र कुंदन नेगी व रजत नगरकोटी पुत्र प्रकाश नगरकोटी निवासी मोती नगर हल्द्वानी घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उत्तराखंड में सहकारिता विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।वहीं भाजपा नेताओं की दुखद मौत के बाद गांव मे मातम छा गया है तो वहीं भाजपा नेताओं मे शोक की लहर है।

Ad_RCHMCT