लोगों को सट्टा लगाने के लिए उकसा रहा था एजेंट, पहुंच गई पुलिस

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। पुलिस ने एक सटोरिये को गिरफ्तार कर किया है। उसके पास से नगदी व सट्टा पर्ची बरामद की गई है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र; प्रदेश में 3.09 लाख महिलाएं बनीं 'लखपति दीदी'

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान राजपुरा धोबीघाट के पास सट्टे की खाईबाड़ी की सूचना मिली। इस पर वहां छापा मारा गया। पुलिस को देखकर मौके से कुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे। इनमें से एक युवक को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम

तलाशी में पकड़े गये युवक के पास से 1230 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। पूछताछ में सटोरिये ने अपना नाम राहुल बिज पुत्र मनोज बिज निवासी राजपुरा बताया। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

Ad_RCHMCT