दुकान से लाखों की रकम लेकर चंपत हुआ कर्मचारी, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। महिला ने कर्मचारी पर लाखों की रकम लेकर फरार होने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम: सीएम धामी ने एवरेस्ट विजेताओं को किया सम्मानित; जनजातीय समाज के विकास के लिए योजनाओं का रखा लेखा-जोखा

पुलिस को सौंपी तहरीर में मुनगली गार्डन निवासी प्रिया गुप्ता ने कहा है कि साहूकारा लाईन में स्थित उसकी दुकान में हाथीखाना, धौलीरेंज लालकुआं निवासी अनोखे पुत्र रामकिशन कश्यप कार्यरत था।

जिसे उसने 8 जुलाई को 10 लाख रूपये दिये। जिसे बरेली निवासी उसकी बहन को देने के लिए भेजा गया। लेकिन वह रकम लेकर न तो बरेली पहुंचा और न ही वापस दुकान लौटा।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

इस मामले में उसने पूर्व में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT