वायुसेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट की मौत

ख़बर शेयर करें -



अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास आज भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई। सेना के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। वहीं मौके पर रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई है। यह दुर्घटना किस वजह से हुई है अभी इसका कारण सामने नहीं आ सका है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण


सेना के अधिकारी के अनुसार यह दुर्घटना सुबह 10 बजे के आसपास हुई। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद वहां राहत बचाव टीम मौके पर पहुंची फिर दो गंभीर रूप से घायल पायलटों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

दोनों पायलटों में से एक लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है। अभी दुर्घटना का कारण का पता नहीं चल पाया है।

Ad_RCHMCT