पंचायत चुनाव: मतदान और मतगणना वाले दिन शराब पर पूरी तरह रोक

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के मद्देनज़र नैनीताल जनपद में मतदान और मतगणना के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मद्य निषेध (Dry Day) घोषित किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पं०) वंदना के निर्देशानुसार संबंधित तिथियों को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में शराब की सभी दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान: पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विदेश मंत्री ने दिया 'Institutional Performance Award'

मतदान तिथियों पर मद्य निषेध के आदेश इस प्रकार हैं:

24 जुलाई, 2025: विकासखंड धारी, रामगढ़, बेतालघाट और ओखलकांडा क्षेत्रों में स्थित सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

28 जुलाई, 2025: विकासखंड हल्द्वानी, कोटाबाग, भीमताल और रामनगर क्षेत्रों में मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  NEET 2026: परीक्षा में 'ब्लूटूथ' पकड़ने के लिए नैनीताल पुलिस ने निकाला नया तोड़, पढ़ लें ये खबर!

इन दोनों तिथियों को संबंधित क्षेत्रों में मद्य निषेध दिवस (Dry Day) घोषित किया गया है।

इसके अतिरिक्त, 31 जुलाई, 2025 को जब पूरे जनपद में पंचायत चुनाव की मतगणना होगी, उस दिन नैनीताल जनपद के सभी क्षेत्रों में मद्य निषेध लागू रहेगा। इस दिन जिले की सभी शराब की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: नैनीताल के खुर्पाताल में भीषण सड़क हादसा, पुलिस और SDRF की तत्परता से 21 यात्रियों की बची जान

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील की गई है कि निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।

Ad_RCHMCT