उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने और तेज़ हवाओं की चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

Weather Forecast for uttarakhand Weather Forecast corbetthalchal.in Uttrakhand weather Dehradun weather Nainital weather Haridwar weather Udham Singh Nagar weather weather Pithoragarh weather Chamoli weather Tehri weather

Corbetthalchal Uttrakhand weatherदेहरादून— उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के सभी जनपदों में आज गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज हवाएँ और आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी


⚠ मौसम चेतावनी:
• बागेश्वर, नैनीताल और रुद्रप्रयाग जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
• देहरादून, टिहरी, चमोली, चम्पावत और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।
• राज्य के सभी जनपदों में गर्जन, आकाशीय बिजली, तीव्र वर्षा के दौर और झोंकेदार हवाओं (40–50 किमी/घंटा) का खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण


🌦 देहरादून का मौसम:
राजधानी देहरादून में आंशिक रूप से लेकर सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में तीव्र बारिश के एक-दो दौर हो सकते हैं। अधिकतम तापमान लगभग 30°C और न्यूनतम 24°C रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी


सूर्योदय: 05:18 बजे
सूर्यास्त: 19:24 बजे
चंद्रोदय: 05:46 बजे
चंद्रास्त: 20:48 बजे

Ad_RCHMCT