Almora newsपुलिस की बड़ी सफलता: 8 लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchalअल्मोड़ा/भतरौजखान
एसएसपी अल्मोड़ा श्री देवेन्द्र पींचा के सख्त आदेशों के तहत जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने की मुहिम लगातार जारी है। इसी क्रम में भतरौजखान पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करीब 1.85 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को दिल्ली के लाजपत नगर से गिरफ्तार किया है।


यह मामला 27 अक्टूबर 2024 का है, जब वादी पंकज प्रकाश द्वारा थाना भतरौजखान में तहरीर दी गई थी कि विपिन चमोली नामक व्यक्ति ने उन्हें एक फार्मा कंपनी में अधिक लाभ का झांसा देकर वर्ष 2021 से अब तक करीब 88 लाख रुपये की ठगी की। कुछ धनराशि लौटाई गई, लेकिन 29 लाख रुपये हड़प लिए गए। मामले में एफआईआर संख्या 42/2024 दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल


पुलिस जांच में सामने आया कि विपिन चमोली ने कुल 8 लोगों से करीब 1.85 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी।
एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह एवं सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में निरीक्षक सुशील कुमार, थानाध्यक्ष भतरौजखान के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग: हल्द्वानी में 2 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल, परखा गया क्विक रिस्पॉन्स और फायर हाइड्रेंट


आरोपी द्वारा लगातार अपना ठिकाना और पहचान बदलने से गिरफ्तारी चुनौतीपूर्ण हो गई थी, लेकिन सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस टीम ने अथक प्रयास करते हुए 5 जुलाई 2025 को लाजपत नगर, दिल्ली से उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज


गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
• नाम: विपिन चमोली (उम्र 29 वर्ष)
• पिता का नाम: दिनेश प्रसाद चमोली
• निवासी: जुगड़गांव, तहसील न्यू टिहरी, जनपद टिहरी गढ़वाल
• वर्तमान पता: 3/614, टॉप फ्लोर, दक्षिणपुरी, अंबेडकर नगर, दक्षिण दिल्ली
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
• उपनिरीक्षक मीना आर्या, थाना भतरौजखान
• हेड कांस्टेबल राजा राम, थाना भतरौजखान
• कांस्टेबल नीरज पाल, थाना भतरौ

Ad_RCHMCT