वन निगम में भौतिक नीलाम बंद किए जाने से कारोबारियों में रोष

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-corbetthalchal.in उत्तराखण्ड वन विकास निगम द्वारा सभी छोटे बड़े प्रकाष्ठ नीलाम भौतिक की जगह ई नीलाम द्वारा किए जाने पर वन व्यवसायी संघ ने आपत्ति करते हुए इसे छोटे व मझौले कारोबारियों के हितों के विपरीत बताते हुए निगम से आदेश वापस लेने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के विकास और समस्याओं को लेकर प्रभारी मंत्री खजान दास से मिले राहुल सिंह दरम्वाल, शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन

रविवार को वन व्यवसायी संघ कार्यालय पर संगठन अध्यक्ष संजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान लघु लकड़ी कारोबारियों ने निगम के भौतिक प्रकाष्ठ नीलाम की प्रक्रिया को बंद किए जाने पर चर्चा करते हुए कहा कि निगम के इस निर्णय से राज्य में कमीशन पर काम करने वाले तथा काम पूंजी के व्यवसायियों के रोजगार पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनीं जनसमस्याएं, 358 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

इससे जहां छोटे लकड़ी व्यवसायी तबाह होंगे तो वहीं दूसरी ओर इस सारे कारोबार पर बड़े इजारेदार पूंजीपतियों का कब्जा हो जायेगा। बैठक में कारोबारियों ने इस मामले में राज्य के अन्य नगरों के लकड़ी व्यवसायियों से वार्ता कर निगम के इस आदेश के खिलाफ आगामी रणनीति बनाने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक फर्स्वाण के पिता को दी श्रद्धांजलि, मोथरोवाला स्थित आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना

इस दौरान बैठक में वन व्यवसायी संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार, प्रवक्ता लईक अहमद सैफी, जोधा सिंह, पवन अग्रवाल, शफीक अहमद सहित कई लकड़ी व्यवसायी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT