जोशीमठ में सबसे पहले ढहा भगवती का मंदिर, किसी बड़ी आपदा की आहट तो नहीं?

ख़बर शेयर करें -


जोशीमठ में जमीन धंसने का सिलसिला लगातार जारी है। भूधंसाव के चलते जोशीमठ में मां भगवती का एक प्राचीन मंदिर भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में हालांकि किसी भी तरह के जानमाल की हानि की सूचना नहीं है।


बताया जा रहा है कि ये एक परिवार का मंदिर था। पिछली छह पीढ़ियों से अधिक समय से पूजा अर्चना करते आ रहे थे।.

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'


वहीं जोशीमठ में भूधंसाव का जाएजा लेने के लिए सीएम धामी पहुंच रहें हैं। अधिकरियों के साथ सीएम जोशीमठ का दौरा करेंगे और पुनर्वास की योजना को भी परखेंगे।
इसके साथ ही जोशीमठ को कैसे सुरक्षित किया जाए इसे लेकर भी वैज्ञानिकों के साथ चर्चा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी


उधर जोशीमठ में कुल 561 भवनों में दरार आई है। जोशीमठ की जांच के आधार पर गांधी नगर में 127, मारवाड़ी में 28, लोअर बाजार नृसिंह मंदिर में 24, सिंहधार में 52, मनोहर बाग में 69, अपर बाजार डाडों में 29, सुनील में 27, परसारी में 50, रविग्राम में 153 सहित कुल 561 भवनों में दरार आई है।

Ad_RCHMCT