चैत्र नवरात्र पर अष्ठभुजा लक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव में भजन कीर्तन

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवह्वान पर जनपद में चैत्र नवरात्रि नारी शक्ति के रूप में मनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी विधानसभाओं में मन्दिरों में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इस क्रम में शनिवार को हल्द्वानी के अष्ठभुजा लक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव में भजन कीर्तन आयोजन में तहसीलदार सचिन कुमार एवं सहायक खण्ड विकास अधिकारी ने अष्ठभुजा लक्ष्मी मन्दिर में जनपद के लिए खुशहाली की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

उन्होंने बताया कि मान्यता है कि दुर्गा मां धरती पर आकर अपने भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण करती हैं उन्हें अपना आशीर्वाद देती है, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है इस पर्व के दौरान लोगों में खूब जोश, उत्साह देखने को मिलता है, मां दुर्गा की पूजा श्रद्धा भाव से भक्त करते हैं।

Ad_RCHMCT