भीम फोर्स बहुजन मूलनिवासी सेना ने भेजा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:-शिल्पकारों की जमीन खुर्द-बुर्द करने के मामले में भीम फोर्स बहुजन मूलनिवासी सेना ने ज्ञापन भेजकर शिल्पकारों की भूमि की सुरक्षा करने की मांग की है।

मंगलवार को राजेशराज अंबेडकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम गौरव चटवाल के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, अनुसूचित जाति जनजाति आयोग, प्रदेश के मुख्यमंत्री व राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में आरोप लगाया है कि उत्तराखण्ड के कुमाउं मण्डल में मूल निवासी शिल्पकारों की भूमि को भू माफिया भूमि कानून को ताक पर रखकर एक शिल्पकार को लालच देकर अन्य शिल्पकारों की जमीनें डरा धमकाकर औने पौने दामों में लेकर उसके नाम करवा देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

बाद में यह जमीनें सामान्य वर्ग को बेच दी जा रही हैं। यह खेल रामनगर तहसील के पाटकोट, भलौन, सिमली ओखलढूंगा, पातली, डौन परेवा में खुलकर खेला जा रहा है। जमीनों की ऐसी खरीद फरोख्त की जाँच कराकर शिल्पकारों को उनकी भूमि वापस दिलाई जाये।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

यदि प्रशासन ने इस मांग पर गौर नहीं किया गया तो भीम फोर्स क्षेत्र में भू माफियाओं के खिलाफ एक बडा आन्दोलन खड़ा करने से भी नहीं हिचकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

राजेशराज शिल्पकार अंबेडकर के नेतृत्व में ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष हरीश आर्य, संगीता अंबेडकर, कुलदीप अंबेडकर, मनीषा राज अंबेडकर, ललित अंबेडकर, गजेंद्रपाल सिंह, धर्मपाल आर्य, वीरपाल सिंह, हरीश टम्टा, कमल कुमार, प्रमोद कुमार, सत्येंद्र कुमार, भारत चंद्र, प्रकाश शिल्पी, जेएन वासिकोटी, राजू सिंह, राजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT